उत्तराखंडशिक्षा

बड़ी ख़बर: NCERT के सिलेबस में बदलाव! हटाए गए ये चैप्टर

बड़ी ख़बर: NCERT पाठ्यक्रम बदला! हटाए गए ये चैप्टर

Big news: NCERT syllabus changed! Removed these chapters

NCERT: एनसीईआरटी का दावा है कि उसने शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए हैं और यह बदलाव नए और आधुनिक समय की जरूरत को ध्यान में रखकर किया गया है, लेकिन क्या सच में ऐसा है? पाठ्यक्रम में किया बदलाव…अब सुमित्रा नंदन पंत की कविताएं नहीं पढ़ पाएंगे। 11वीं के छात्रसभी बदलाव राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों में सीबीएसई के कोर्स में किए गए हैं। उत्तराखंड के कवि सुमित्रा नंदन पंत को अब कक्षा 11वीं के छात्र नहीं पढ़ पाएंगे। उनकी कविता ‘वे आंखें’ पूरा पाठ ही नए सत्र 2023-24 के पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है।

बड़ी ख़बर: दून को यूपी से जोड़ने वाला यह रास्ता एक महीने के लिए बंद

इसके अलावा मीराबाई का ‘पग घुंघरू बांधि मीरा नाची’ और कबीर का ‘संतो देखत जग बौराना’ पद भी हटा दिया गया है।इसके अलावा 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस की पाइथन किताब में सीक्वेंशियल क्वेरी लैंग्वेज (एसक्यूएल) हटाया गया है।

यह सभी बदलाव राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों में सीबीएसई के कोर्स में किए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय समेत अन्य स्कूलों में भी सीबीएसई पैटर्न चलता है।सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में भी पुस्तिकाओं से यह पाठ हटाए गए हैं।

Big News: UP-दिल्ली से उत्तराखंड आने वाले रेल यात्रियों के लिए Big Update! पढ़िए..

भारत के महान कवि और लेखकों को स्कूलों की किताबों में शामिल किया जाता है। ताकि, बच्चे उनके बारे में जान सकें, लेकिन शैक्षिक स्तर में लगातार बदलाव होने की वजह से महान लेखक और कवि की रचनाएं पाठ्यक्रम से हटाई जा रही हैं। कबीर, मीरा और सुमित्रा नंदन पंत को बरसों से छात्र पढ़ते आ रहे हैं, लेकिन अब इनकी रचनाएं पाठ्यक्रम से हटाए जाने से नई पीढ़ी इन्हें कैसे जानेगी।

Breaking: उत्तराखंड परिवहन के खिलाफ आक्रोश! देखिए Video

कौसानी में हुआ था पंत का जन्म: सुमित्रा नंदन पंत का जन्म उत्तराखंड के कौसानी में हुआ था। उनके पिता गंगा दत्त पंत एक जमींदार थे। पंत का बचपन कौसानी गांव में ही बीता। कौसानी गांव की प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से महात्मा गांधी ने इसे भारत का ‘स्विट्जरलैंड’ कहा था।

बड़ी ख़बर: दिल्ली से आएंगे CM तो होंगे बंपर Transfer

यह चैप्टर हटाए गए
हिंदी 12वीं
आरोह भाग-2
– काव्य खंड :
गजानन माधव मुक्तिबोध – सहर्ष स्वीकारा
फिराक गोरखपुरी – गजल
– गद्य खंड –
चार्ली चैप्लिन यानी हम सब (पूरा पाठ)
रजिया सज्जाद जहीर – नमक (पूरा पाठ)
वितान भाग-2 – एन फ्रैंक – डायरी के पन्ने

उत्तराखंड: सावधान! ऐसा करने वालों को जेल की हवा खिलाएगी पुलिस
हिंदी 11वीं
आरोह भाग-1
– काव्य खंड
कबीर (पद-2) संतो देखत जग बौराना
मीरा (पद-2) पग घुंघरू बांधि मीरा नाची
रामनरेश त्रिपाठी पथिक (पूरा पाठ)
सुमित्रा नंदन पंत – वे आंखें (पूरा पाठ)
गद्य खंड
कृष्णनाथ – स्पीति में बारिश (पूरा पाठ)
सैयद हैदर रजा – आत्मा का ताप (पूरा पाठ)

केमिस्ट्री 12वीं
सॉलिड स्ट्रेट
सरफेस केमिस्ट्री
आइसोलेशन ऑफ एलिमेंट्स
पी ब्लॉक एलिमेंट्स
पॉलिमर्स
केमेस्ट्री इन एवरीडे लाइफ

केमिस्ट्री 11वीं

स्ट्रेट ऑफ मैटर
हाइड्रोजन
एस ब्लॉक एलिमेंट्स
पी ब्लॉक एलिमेंट्स
एनवायरमेंटल केमेस्ट्री

साइंस कक्षा छह
फूड वेयर डज इट कम फॉर मी
फाइबर टु फैब्रिक
वेदर
गार्बेज इन गार्बेज आउट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button