बड़ी ख़बर उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते महिला ग्राम प्रधान रंगे हाथ गिरफ्तार
Big news Uttarakhand: Woman village head arrested red-handed taking bribe here

Big news Uttarakhand: Woman village head arrested red-handed taking bribe here
ब्यूरो: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है,, यहां शौचालय निर्माण के एवज में रिश्वत लेते हुए एक महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यहां गदरपुर के गिरधरनगर के महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस टीम ने 6000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के गदरपुर में एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम ने हेमचन्द्र पांडे के नेतृत्व में ग्राम प्रधान गिरधरनगर तहसील गदरपुर कविता गुम्बर को शिकायत कर्ताओं के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की फाइल में हस्ताक्षर करने की एवज में प्रत्येक से दो-दो हजार रुपये कुल छह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आवास से रँगे हाथ गिरफ्तार किया है।
SUGGEST NEWS FOR YOU…
उत्तराखंड: बिजली संकट पर धामी सरकार को केंद्र ने दी बड़ी राहत
बड़ी ख़बर: CM धामी ने प्रदेश की जनता को दिया संदेश! पढ़ें..
मसूरी :अभी-अभी शिफन कोर्ट बेघरों को लेकर आई ये बड़ी अपडेट
ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी ने की 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं..
दरअसल, शिकायतकर्ताओं कौशल कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी गिरधरनगर, जय सैनी पुत्र पूरन लाल निवासी किशनपुर तथा हरिशंकर शर्मा पुत्र भगवानदीन शर्मा गोपालनगर तहसील गदरपुर निवासी ने 17 मार्च को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि रु. 12000 रू. प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेज ग्राम प्रधान कविता को दे दिये गये थे, परन्तु रिश्वत की धनराशि नहीं मिलने के कारण अनुदान प्राप्त करने की फाइल उनके द्वारा लम्बित रखी गयी थी।
जहां शिकायतकर्ताओं ने भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की थी। टीम को जांच में आरोप सही पाए गए फिर ट्रैप टीम का गठन किया गया। आज गुरुवार को एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीप शिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम ने हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में तहसील गदरपुर के गिरधरनगर की ग्राम प्रधान कविता गुम्बर को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की फाइल में हस्ताक्षर करने के एवज में प्रत्येक से 2000-2000 रु. कुल 6000 रूपए की रिश्वत लेते हुए उनके निवास पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विजिलेंस टीम ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।ग्राम प्रधान को कल विशेष न्यायाधीश भ्र्ष्टाचार निवारण की अदालत में पेश किया जाएगा।
ट्रैप टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, हे.का. दीप जोशी, म.हे. का. ममता तिवारी, म. कानि. दीपा टम्टा तथा का. गिरीश जोशी शामिल रहे।