
Historical works have been done in one year under the leadership of CM Dhami: Debu Bhai
लालकुआं से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट: भारतीय जनता पार्टी नैनीताल दिशा कामेटी के डायरेक्टर एवं ओबीसी मोर्चा के बागेश्वर जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट उर्फ देबू भाई ने भाजपा प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार को बेहतर सरकार बताया।
यहां अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी नैनीताल दिशा कामेटी के डायरेक्टर एवं ओबीसी मोर्चा के बागेश्वर जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट उर्फ देबू भाई ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक वर्ष में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और राज्य ने विकास के नये आयाम छूए है।
उन्होंने कहा कि बीते एक बर्ष में भाजपा के खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हुई है तथा कई निर्णय दूसरे राज्यों के लिए भी नज़ीर बने। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी सख्त कानून देश में पहली बार उत्तराखंड में आया है और इससे युवा और पुरा प्रदेश खुश है यहां तक कि दुसरे राज्य भी इस कानून को लेकर उत्साहित हैं और अपने राज्य में लागू कर सकते हैं वहीं उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है तथा कठोर धर्मांतरण कानून हो या समान नागरिक आचार संहिता का कानून में उनकी बेहतर पहल है उन्होंने कहा कि महिला क्षैतिज आरक्षण और आन्दोलनकारियों को आरक्षण बड़ी उपलब्धि है।
ब्रेकिंग: PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर! 100 FIR! 6 लोग गिरफ्तार
इसके अलावा उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले कि गौला नदी सहित ऊधम सिंह नगर की कई नदियां की लीज अवधि बढ़ाकर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने ऐतिहासिक कार्य किया है। वहीं खनन की राॅयल्टि को दरों भी को एक समान किया है। इसके साथ ही केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी बिन्दूखत्ता सहित कई गांवों को राजस्व गांव दर्जा देने के लिए बड़ी पहल की है जो बहुत बड़ा क़दम है।
H3N2 Virus: देहरादून के एक मरीज में इनफ्लुएंजा के वैरियंट H3N2 की पुष्टि
उन्होंने इसके लिए केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को आभार एवं धन्यवाद दिया। वही उन्होंने ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा भी लगातार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य काराये जा रहें उनके द्वारा गांव गांव सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति
उन्होंने कहा कि बिन्दूखत्ता कि विघुत कनेक्शन की समास्या भी क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से दुर हुईं हैं इसके लिए उन्होंने विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का भी आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश एवं लालकुआं विधानसभा वासियों को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।