uttarakhand-yellow-alert-strong-winds-blowing-with-thunder
देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम ने भी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में गर्जना के साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Weather: प्रदेश में आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
देहरादून में तेज आंधी और गरज चमक के साथ आंधी चल रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही मैदानों में अंधड़ के साथ तेज बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है।
उत्तराखंड: राशन कार्ड से जुड़ी बड़ी ख़बर
मौसम विभाग केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार को उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
श्रीनगर: NH-58 पर बोलेरो और कार की भिड़ंत! 2 घायल
उत्तराखंड में बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश की वजह से जंगलों में लगी आग भी शांत हुई है। हालांकि ये बारिश चारधाम यात्रा में बड़ी चुनौती साबित होगी। क्योंकि बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
प्रदेश के कुछ शहरों के तापमान की बात करें तो आज देहरादून में अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस होगा।