
Uttarakhand: Weather will remain like this for next 4 days, yellow alert issued
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। देहरादून में रात भर से बारिश हो रही है। देहरादून में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है।
Exclusive: यहां CM पुष्कर सिंह धामी ने मारा छापा
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले चार दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है। जिसके चलते कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गर्जन के साथ बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 21 मार्च तक हल्की से मध्यम बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है , बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बड़ी खबर: अब सिपाही भी चढ़ेंगे पहाड़! लिस्ट जारी
देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 और 21 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।येलो अलर्ट के अनुसार 21 मार्च तक राज्य के जनपदों में कई कई गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
बड़ी ख़बर: पुलिस महकमे में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों के ट्रांसफ़र! हड़कंप
मौसम विभाग ने कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान की भी बात कही है। इस बीच 21 मार्च को राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में अधिकांश स्थानों तथा गढ़वाल मंडल के जनपदों के स्थान स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बरसात बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।