
Today’s Big News: Election Date Announced! See..
मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की आम द्विवर्षीय आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया और व्यापारियों के हितों के लिए किए गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
बड़ी ख़बर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा
इस मौके पर आम सभा में एसोसिएशन का आगामी कार्यकाल तीन वर्ष करने का निर्णय लिया गया वहीं नई कार्यकारणी के चुनाव की तिथि मुख्य चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने वर्तमान कार्यकारणी को भंग करते हुए 21 मार्च घोषित की।
ब्रेकिंग: UKPSC ने जारी की PCS परीक्षाओं को लेकर Big अपडेट
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को पूरे कार्यकाल की जानकारी दी गई।
उन्होंने कहाकि संस्था के 950 सदस्य है और नये सदस्य बन सकते हैं और जिनको पिछली बार सदस्य नहीं बनाया जा सका उनको सदस्य बनाय जायेगा।
संस्था में शहर के दूरस्थ क्षेत्र इसमें शामिल नहीं हैं लेकिन संस्था का प्रयास है कि इस क्षेत्र के व्यापारियों को भी संस्था से जोड़ा जायेगा संस्था की प्राथमिकता व्यापारियों के समस्याओं का समाधान और उनके हितों की रक्षा करना है।
ब्रेकिंग: Arrest हुआ ट्रैक्टर से सिपाही को रौंदने वाला आरोपी
इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने नई कार्यकारणी के चुनाव की घोषणा की और कहा कि आगामी 21 मार्च को संस्था के चुनाव राधाकृष्ण मंदिर में होंगे उन्होंने बताया कि नामांकन 13 मार्च सांय पांच बजे तक किया जायेगा, जांच 14 मार्च दो बजे तक होगी।
वहीं नाम वापसी 14 मार्च सांय 4 बजे तक होगा मतगणना 21 मार्च की जायेगी चुनाव प्रातः 9 बजे से अपराहन 3 बजे तक होगा और उसके बाद मतों की गिनती होगी।