उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

उत्तराखंड/UP के बाहुबली नेता ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का आकस्मिक निधन

बाहुबली नेता ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह उम्र 71 वर्ष का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन

Sudden demise of Uttarakhand/UP’s Bahubali leader Thakur Prem Prakash Singh

लालकुआं से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट। उत्तराखंड के तराई एवं उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह उम्र 71 वर्ष का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

डोईवाला! हादसा: आग में झुलसने से वृद्ध महिला की मौत

ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह लालकुआं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी थे।  वह कई बार उत्तर प्रदेश में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भी रहे, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजूलता सितारगंज की पूर्व ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी है। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के 3 पुत्र और दो पुत्रियां है, जिसमें बड़े पुत्र इंटरनेशनल शूटर ठाकुर शिव वर्धन सिंह, जयवर्धन सिंह और डॉ शक्ति वर्धन सिंह शामिल है। उनकी बेटी डॉ आरती एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में सेवारत हैं, जबकि दूसरी बेटी श्रीमती पूजा अमेरिका में सेटल्ड है।

ऐसे डॉक्टरों पर नकेल कसने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार

71 वर्षीय ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख सितारगंज मंजू लता का रो रो बुरा हाल है। आज प्रातः शक्तिफार्म स्थित उनके आवास में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई जिन्हें तुरंत ही सितारगंज के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह दुखद समाचार सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं की सबसे पुरानी यूनियन कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी थे, वह सेंचुरी मिल श्रमिकों के तमाम आंदोलनों में उनके सहभागी रहे, तथा पूर्वांचल के श्रमिकों के मार्गदर्शक के रूप में उन्हें लालकुआं क्षेत्र में पहचाना जाता था। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर में शक्ति ट्रांसपोर्ट भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button