उत्तराखंडवीडियोहल्ला बोल

ब्रेकिंग: देहरादून में डी-फार्मा कर रही छात्रा की गोली मारकर हत्या! Video

देहरादून: राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले आरोपी और कोई नहीं छात्रा का दोस्त ही है। हत्या के पीछे की वजह से प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है और इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ब्रेकिंग पौड़ी: दबंगो ने पीड़ित परिवार के साथ की धक्का-मुक्की और मारपीट

जानकारी के मुताबिक, छात्रा का नाम वंशिका बंसल (19 वर्षीय) था, जो सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज से डी-फार्मा कर रही थी। वंशिका फस्ट ईयर की छात्रा थी और हॉस्टल में रह रही थी। गुरुवार शाम को वो अपनी दोस्त के साथ किसी काम के लिए हॉस्टल से बाहर आई थी। तभी आरोपी छात्र ने तमंचे से उसे गोली मार दी।

कैमल बैक रोड पर लग रहे मलवे के ढेर, खाई में फेंका जा रहा मलवा

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही वंशिका दम तोड़ चुकी थी। फिलहाल पुलिस अग्रिम जांच कर रही है।

बिग ब्रेकिंग देहरादून: अभी-अभी सचिवालय स्थित CM ऑफिस में लगी आग

पुलिस के मुताबिक, वंशिका हरिद्वार की रहने वाली है। वहीं, आरोपी छात्र नाम आदित्य तोमर है, जो मूल रूप से यूपी के शामली जिले का रहने वाला है। जो फिलहाल देहरादून से सुंदरवाला रायपुर में रहता है  बताया जा रहा है कि दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं। पुलिस को यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामला एक तरफा प्यार का है। आरोपी की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है  जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के परिजनों से जो आरोप लगाए है, उसकी भी जांच की जा रही है।

बड़ी ख़बर: RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द! जानें कहीं आप…

वहीं, बेटी के हत्या की खबर मिलते ही वंशिका के परिजन भी देहरादून पहुंचे। वंशिका की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अभी वंशिका का शव कोरोनेशन हॉस्पिटल में रखा गया है, जहां परिजनों ने काफी हंगामा किया।

परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। पिता का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन के लोग वंशिका पर फीस देने का दबाव बना रहे थे, इसको लेकर उसे लगातार धमकी भी दी जा रही थी। आरोप है कि हत्यारे को कॉलेज प्रबंधन के लोगों की शह मिल रही थी। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!