पन्तनगर: फंदे से लटका मिला एक युवक का शव! आत्महत्या की आशंका

Pantnagar: Dead body of a youth found hanging from the noose! suicidal ideation
Mukesh Kumar : पन्तनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी स्थित ग्राम जवाहर नगर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। गृहक्लेश के कारण उसकी पत्नी मायके में थी। इसी कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। जिला बरेली यूपी के ग्राम मुंडिया निवासी छत्रपाल मौर्य (24) का शव जवाहर नगर की डिमरी कॉलोनी के एक मकान में पंखे से लटका मिला।
बड़ी ख़बर: UKSSSC पेपर लीक केस पर त्रिवेंद्र का बयान
इधर मृतक के भाई मुनेंद्र मौर्य ने बताया कि छत्रपाल पिछले वर्ष से जवाहर नगर डिमरी कॉलोनी में एक किराये के मकान में रह कर राजमिस्त्री का काम करता था। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के बहेड़ी तहसील क्षेत्र की युवती से छत्रपाल की शादी हुई थी। उसकी एक बेटी भी है।
Alert! देहरादून में यहां फटा बादल! कोहराम मचते ही दौड़ पड़े मंत्री
भाई मुनेंद्र ने बताया कि कुछ समय से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। इसी वजह से पत्नी मायके चली गई थी। रक्षाबंधन पर भाई उसे बुलाने ससुराल गया था लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से इनकार कर दिया। तब से छत्रपाल तनाव में था।
बड़ी खबर उत्तराखंड: अब STF को सौंपी इस भर्ती परीक्षा की जांच
वही मुनेंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम जन्माष्टमी पर बहनें मुनेंद्र के घर पहुंचीं थी। तभी कमरे के पंखे से उनके भाई छत्रपाल का शव लटका देखा। उन्होंने घटना की सूचना मुनेंद्र को दी। सूचना पर पहुंचे एसआई कुंदन सिंह राठौर ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।
विवाहिता ने सैन्यकर्मी पर लगाया दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल