उत्तराखंडधर्म-संस्कृति

नारी शक्ति मंच द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में गीता धामी ने की शिरकत

कार्यक्रम में लगे चार चांद

Geeta Dhami participated in the Teej program organized by Nari Shakti Manch

रिपोर्टर ,,,,,,सतीश कुमार मसूरी : श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित तीज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता थामी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की थर्मपत्नी श्रीमती निर्मला जोशी ने शिरकत की और महिलाओं के साथ जमकर नृत्य किया।

ब्रेकिंग: CM का सख्त रूख: टीम धामी में ईमानदार छवि और..

इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी ने महिलाओं के साथ नृत्य भी किया।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के हुए ट्रांसफ़र

इस अवसर पर गीता धामी ने कहा कि तीज का पर्व महिलाओं का विशेष पर्व है और उन्होंने सभी प्रदेश और देश वासियों को तीज की बधाई देते हुए कहा कि आज मसूरी में तीज के कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता है।

बड़ी ख़बर: नियुक्तियों के लिए जारी हुआ ये आदेश! देखें

उन्होंने कहा कि उनका दायित्व बनता है कि वह प्रदेश की जनता के लिए कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी वे समाज सेवा के कार्यों में में लगे रहते हैं उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड प्रदेश नयी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

Breaking: DGP ने 3 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड! देखें आदेश

वही कार्यक्रम की आयोजक गीता कुमाई ने कहा कि आज तीज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी ने शिरकत की है। जो कि मसूरी वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज महिला की अपार संख्या से कार्यक्रम में चार चांद लग गए हैं और आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है रैंप वॉक नृत्य प्रतियोगिता मेंहदी प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button