Job Alert! उत्तराखंड: कई सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां

पॉलिटेक्निक प्रवक्ता के 398 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पहले ही मिल चुका है, जिसमें अब 39 पद और बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक प्रवक्ता पदों के लिए भर्ती का सिलेबस तैयार किया जा रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत 1500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां।
ब्रेकिंग: UKSSSC! सुनिए CM धामी का बड़ा बयान
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में 1500 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू की जा रही हैं। इन सभी पदों के भर्तियों के अधियाचन आयोग को मिल चुके हैं।
Exclusive: उत्तराखंड में बनेगा ये सख्त कानून! पढ़ें पूरी खबर
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वन निगम में स्केलर के 200 पद, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक सहित अलग-अलग करीब 1500 पदों के भर्ती के प्रस्ताव उन्हें मिले हैं। इन सभी का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगस्त के महीने में भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।
उत्तराखंड: बारिश से हाल बेहाल! देवप्रयाग में धंसा बद्रीनाथ हाइवे का हिस्सा
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूएमएसएसबी) की ओर से भी ज्यादातर भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत ने बताया कि श्रम विभाग के अंतर्गत ईएसआई में चिकित्सकों के 35 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है, जिसके हिसाब से जल्द ही भर्तियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें/- 9557782074