देहरादून: कुत्ता पालने के शौक़ीन हैं तो पढ़िए ये जरूरी खबर
एक्शन में नगर निगम! वसूलेगा सख्त जुर्माना

देहरादून: देहरादून में कुत्ता पालने वाले शौक़ीनों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नगर निगम एक्शन मोड पर हैं। कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है, लेकिन इसके लिए आपको कीमत भी चुकानी पड़ती है।
कृपया ध्यान दें! उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर
खास तौर से तब, जबकि आपके शौक से दूसरों को किसी तरह की तकलीफ हो रही हो। महंगे-महंगे कुत्ते पालने वाले देहरादून शहर के शौकीन लोगों को अब सिखया जाएगा कि वो अपने शौक कैसे पूरे करें.?
सरकारी भर्ती: 3000 पदों पर जल्द होंगे इंटरव्यू! पढ़िए पूरी खबर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अपनी 80 वर्षीय मालकिन को नोंच-नोंचकर मार डाला था। इस खबर ने पूरे देश को हैरान कर दिया था और सवाल खड़ा कर दिया था कि क्या एक कुत्ता अपने मालिक पर इस तरह हमला कर सकता है कि उसकी जान लेने पर उतारू हो जाए।
इस भर्ती में गड़बड़ी! CM ने दिए जांच के आदेश
इस घटना के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पालतू कुत्तों का लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या में तेजी देखने को मिली है। नगर निगम कुत्तों का लाइसेंस बनवाने पर जोर दे रहा है। बाकायदा निगम की टीम जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही कुत्तों का लाइसेंस न बनवाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन ने इन PCS अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी
नगर निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डी तिवारी ने कहा कि लोग काफी जागरूक हुए हैं और डॉग लाइसेंस बनवा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग सख्ती के बावजूद नहीं मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है और लाइसेंस बनवा सकता है।
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! देहरादून में आज..
औचक निरीक्षण के दौरान अगर कुत्ते का लाइसेंस नहीं पाया गया, तो मालिक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।
कैसे बनवाएं अपने पालतू कुत्ते का लाइसेंस?
आप अपने पालतू कुत्ते का लाइसेंस ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से बनवा सकते हैं। ऑनलाइन डॉग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के लिए आप देहरादून नगर निगम के इस लिंक https://nagarnigamdehradun.com/licence-dog/registration-form.php पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपनी और कुत्ते की जानकारी भरनी होगी।
कृपया ध्यान दें! उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर
आपको अपने पालतू कुत्ते की नस्ल, आयु, नाम, लिंग आदि की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आपने अपने पालतू कुत्ते को जहां अंतिम बार रैबीज का टीका लगाया गया, उसकी जानकारी देनी होगी। जैसे- उसके रैबीज टीकाकरण की तारीख, अस्पताल का नाम, पशु चिकित्सक का नाम आदि। इसके लिए आपको रैबीज व अन्य टीकाकरण प्रमाण पत्र को भी अपलोड करना होगा।
बड़ी खबर: राजधानी दून में बड़े फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा
बता दें कि डॉग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको महज 200 रुपये देने होंगे। आप ऑनलाइन आसानी से पंजीकरण करवा सकते हैं और लाइसेंस बनवा सकते हैं। जल्द से जल्द आप भी अपने पालतू कुत्ते का लाइसेंस बनवा लीजिए अन्यथा नगर निगम सख्त जुर्माना वसूलेगा।
विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें/- (9557782074)