Exculusive: उत्तराखंड पुलिस में 4,600 ग्रेड पे को लेकर बड़ी ख़बर! पढ़िए
DGP अशोक कुमार को सौंपा ज्ञापन

Exculusive: Big news about 4,600 grade pay in Uttarakhand Police! read
पुलिस की भर्ती पूर्व की भांति जिलेवार कराने एवं जिलेवार मेरिट लगाने के संबंध में व काफी समय से लंबित पुलिस पे ग्रेड को लागू करने के संबंध में।
उत्तराखंड शासन ने इस विभाग में किए ट्रांसफ़र! List देखें
जैसा कि आपको ज्ञात है कि उत्तराखंड में काफी कम संसाधनों में इस प्रदेश के युवक-युवतियाँ को फौज एवं पुलिस की भर्तियों की तैयारी करते हैं। बहुत कम संसाधन के बावजूद भी युवाओं में पुलिस में जाने और राज्य की सेवा करने की ललक है।
मंत्री सुबोध उनियाल बोले, दबाव में नहीं आऊंगा! पढ़े पूरी खबर
पहले संपूर्ण राज्य में पुलिस की भर्ती जिलेवार मेरिट के आधार पर होती थी जिससे कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के युवाओं को इसका लाभ मिलता था तथा उनको लगता था कि हमारे जिले में इतने युवाओं को रोजगार मिला है।
Exculusive: यहां ग्लेशियर टूटने से दरका पहाड़! Video
परंतु अब नई भर्ती में ऐसा ना होने के कारण युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि छोटे जिलों में मैरिट भी कम रहती थी जिस कारण वहां के युवाओं को रोजगार का अवसर मिल जाता था परंतु अब ऐसा नहीं हो पा रहा है।
रेड अलर्ट के चलते SDM हल्द्वानी ने सार्वजनिक किया अपना मोबाइल नंबर
इसके साथ साथ जैसा कि आपको ज्ञात होगा पूर्व में उत्तराखंड पुलिस में पे ग्रेड रू. 4,600 करने को लेकर कई आंदोलन पूरे प्रदेश में हुए क्योंकि यह मांग पुलिसकमिर्याें की जायज मांग थी। पुलिस परिवार के सदस्यों ने प्रत्येक जिले में प्रदर्शन कर अपना विरोध भी प्रदर्शित किया था।
बड़ी खबर: अचानक बद्रीनाथ हाईवे पर ढहा निर्माणाधीन पुल का पुस्ता
अनुशासित फोर्स होते हुए भी प्रदेश में पुलिसकर्मियों के परिजन प्रत्येक जिले में एकत्र हुए थे यह प्रदेश में पहली बार हुआ था तत्पश्चात उच्च अधिकारियों और स्वयं मुख्यमंत्री जी ने भी उनका पे ग्रेड 4600 करने का आश्वासन दिया था।
आज ये हैं उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल के दाम! जानें अपने शहर के रेट
परंतु अब राज्य में नवगठित सरकार को काफी समय हो गया है परंतु अभी तक पुलिस कर्मचारियों का पे ग्रेड नहीं बढ़ा है, जिससे कि दोबारा पुलिस के साथियों में आक्रोश है और भविष्य में यह आक्रोश कोई खतरनाक रूप ले सकता है।
अतः आपसे आग्रह है कि पुलिस की भर्ती को दोबारा जिलेवार मेरिट के आधार पर कराया जाए एवं पुलिस कर्मियों का पे ग्रेड 20 वर्ष की सेवा के बाद 4,600 लागू किया जाए यह प्रदेश हित में महत्वपूर्ण कदम होगा।
उपस्थित लोग — प्रदेश अध्यक्ष एन.एस.यू.आई मोहन भण्डारी, प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल रावत,
प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप चमोली, छात्र नेता उदित थपलियाल, गौरव कुमार, नमन शर्मा, कलम सिंह, गौरव नेगी, हिमांशु चौधरी, आदित्य सिंह, आदि लोग मौजूद थे।