विविधहल्ला बोल

श्रीलंका: प्रदर्शनकारियों के कब्जे में राष्ट्रपति भवन! आवास छोड़ भागे राजपक्षे

! पेट्रोल-डीजल पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें हैं। विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। श्रीलंका की भारत लगातार आर्थिक मदद कर रहा है।

ब्यूरो डेस्क : श्रीलंका में इन दिनों आर्थिक संकट ने उग्र रूप ले लिया है। आर्थिक संकट के बीच वहां के प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया जिसके बाद उन्हें अपना आवास छोड़कर भागना पड़ गया।

सतर्क! उत्तराखंड के इन दो जिलों में मौसम विभाग का Red Alert

मीडिया सूत्रों के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति राजपक्षे भाग खड़े हुए है। श्रीलंका में आज वही हुआ, जिसकी कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। पिछले काफी समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका (Srilanka) के लोग भारी गुस्से में हैं। आखिरकार श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया।

बड़ी खबर: CM धामी ने बनाया WhatsApp ग्रुप! जानें कारण

मीडिया सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति राजपक्षे राष्ट्रपति भवन को छोड़कर भाग गए हैं। ‌बताया जा रहा है कि कोलंबो में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई है। पुलिसकर्मियों समेत कई लोग जख्मी हुए हैं।

ऋषिकेश में एक दांत वाले हाथी का आतंक! देखिए Video

पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। इस बीच, गाले क्रिकेट स्टेडियम में भी हंगामा होने की खबर है, जहां ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका (Srilanka) का मैच चल रहा है। प्रदर्शनकारी यहां भी पहुंच गए हैं। श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त से आंदोलन जारी है।

सजी दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतज़ार, लेकिन

बता दें कि पिछले कई महीनों से श्रीलंका (Srilanka) में लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं या कई गुना महंगी मिल रही हैं। विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है, जिससे वो जरूरी चीजों का भी आयात नहीं कर पा रहा है।

सबसे ज्यादा ईंधन की कमी है। पेट्रोल-डीजल पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें हैं। विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। श्रीलंका की भारत लगातार आर्थिक मदद कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button