
today-the-weather-will-be-like-this-in-uttarakhand-where-will-it-rain-and-where-will-the-sky-be-clear
देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कहीं-कहीं तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में आज पारा चढ़ सकता है और लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है।
बॉलीवुड: सलमान खान चाहकर भी नहीं कर सकते हैं शादी! पिता ने बताई सच्चाई
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आस पास रहेगा। आज के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन के समय उमस लोगों की दिक्कतें बढ़ा सकती है।
बड़ी ख़बर! एक्शन में मंत्री सुबोध उनियाल! कर दी ये बड़ी कार्यवाही
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है। ऐसे में मौसम का साफ रहना यात्रा के लिए सुखद है। बीते दिनों बारिश से चारधाम में तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी। खासकर केदारनाथ धाम में तो बारिश में पारा काफी लुढ़क जाता है। जिस वजह से तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि, दर्शनों के लिए भी लंबी लाइन लगती है।
ऊधम सिंह नगर में बदमाशों का उधम! पुलिस का खौफ तक नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, देहरादून में 38.5 डिग्री मैक्सिमम टेंपरेचर रहने वाला है। जबकि 23.7 डिग्री मिनिमम टेंपरेचर रहेगा। इसके अलावा पंतनगर में 39.0 डिग्री मैक्सिमम, 24.0 डिग्री मिनिमम टेंपरेचर रहेगा।
शहनाज गिल का बड़ा खुलासा! ये सुन फैंस हैरान
मुक्तेश्वर में 27.4 डिग्री मैक्सिमम टेंपरेचर रहने वाला है। जबकि 14.6 डिग्री मिनिमम टेंपरेचर और नई टिहरी में 27.2 डिग्री मैक्सिमम टेंपरेचर रहने वाला है। जबकि 17.4 डिग्री मिनिमम टेंपरेचर रहेगा।