उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा

जोत सिंह के साथ ही उनके बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। हिम्मत ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता समेत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Big blow to Uttarakhand Congress! Senior leader Jot Singh Bisht resigns

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जोत सिंह बिष्ट ने आखिरकार पार्टी का दामन छोड़ दिया है। लगता है उत्तराखंड कांग्रेस पर किसी की नजर लग गई। तभी तो किसी भी मोर्चे से पहले ही कांग्रेस पर किसी न किसी रूप में झटका लग जाता है।

बड़ी ख़बर उत्तराखंड: अब यहां लागू हुई 200 मीटर परिधि में धारा 144

ताजा मामला कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। इससे चंपावत उपचुनाव से पूर्व कांग्रेस के माथे पर बल पड़ गया है।

ब्रेकिंग देहरादून: यह क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित! पूर्ण लॉकडाउन

जोत सिंह बिष्ट हाल ही में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में धनौल्टी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लडे़ थे।

Breaking: इन उप निरीक्षकों के ट्रांसफर! देखें लिस्ट

हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जोत सिंह के साथ ही उनके बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। हिम्मत ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता समेत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

बड़ी ख़बर: नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

बेहद दु:खी मन से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है, जोत सिंह बिष्ट उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में लंबे समय से काम करते रहे हैं और उत्तराखंड समेत बाकी राज्यों में भी चुनाव के दौरान पार्टी के स्तर पर भेजे जाते रहे हैं। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में जोत सिंह बिष्ट का कांग्रेस छोड़ना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button