अपराधउत्तराखंड

मानवता शर्मसार: देहरादून में दुष्कर्म का शिकार बनी नाबालिग

Humanity shamed: Minor victim of rape in Dehradun

राजधानी देहरादून से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। देहरादून में दुष्कर्म का शिकार बनी एक 14 वर्षीय नाबालिग ने 9 माह के गर्भ से बच्चे को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

एक व्यक्ति ने विकास नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

जिससे उसकी पुत्री 9 माह की गर्भवती हो गई। उनकी पुत्री ने इस घटना के बारे में पहले परिवार के किसी सदस्य को नहीं बताया। पुत्री के 09 माह की गर्भवती होने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने सुरक्षित तरीके से बच्चे को जन्म दिया।

कोतवाल प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम में शामिल दारोगा अंजना, सिपाही सोहनलाल व त्रेपन सिंह ने आरोपित की लोकेशन ट्रेस की तो वह अपने घर पर मिला। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित को उसके घर से दबोच लिया। विकासनगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसका पॉस्को एक्ट में चालान कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button