उत्तराखंडराजनीति

ब्रेकिंग: शपथ ग्रहण के बाद यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने क्षेत्र का भ्रमण

उत्तरकाशी से अनिल रावत की रिपोर्ट  – शपथ ग्रहण के बाद यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र के लोगों ने विधायक का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान विधायक संजय डोभाल ने मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में मां यमुना के दर्शन किए तथा मां यमुना का आशीर्वाद लिया।

यमुनोत्री क्षेत्र में पहुंचकर विधायक संजय डोभाल ने गीठ पट्टी एवं ओजरी पट्टी क्षेत्र के विभिन्न गांव का भ्रमण किया तथा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से रूबरू हुए। क्षेत्र के खरसाली, बीफ, बनास, निसनी, बाड़िया, राना, कुपडा, कुंसाला आदि गांव में ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ विधायक का स्वागत किया तथा क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक पर भरोसा जताया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक संजय डोभाल ने किसाला गांव के निकट ऑल वेदर रोड कटिंग निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस मौके पर ऑल वेदर निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। यमुनोत्री मोटर मार्ग पर किसाला के निकट पहाड़ी पर रोड कटिंग में हो रही देरी से यहां बड़े वाहनों के निकलने में दिक्कतें भी आ रही हैं। इस मौके पर अजबीन पंवार, मुकेश राणा बरदेब नेगी, हंसपाल बिष्ट, मंगल राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button