उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

बिग ब्रेकिंग: CM धामी के मंत्रिमंडल में इन चेहरों को जगह..

देहरादून : उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ  रही  हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट के कई चेहरे शपथ लेंगे सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, प्रेम अग्रवाल, सौरव बहुगुणा, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और चंदन राम दास को मंत्रिमंडल में जगह मिली है । इसके अलावा रितु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष की कमान मिलने की बात सामने आ रही है।

इस बार किसी भी मंत्री को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया जा रहा है सभी आठ मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर सबको जानकारी दे दी गई है पहली बार मंत्री बन रहे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं बाकी पुराने 5 मंत्री पहले से ही कैबिनेट मंत्री है वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं

धामी कैबिनेट के आठ मंत्री यह आठ मंत्री पीएम के सामने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ लेंगे शपथ
कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेगे —
चंदन राम दास, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य; प्रेमचंद अग्रवाल

मंच पर काबीना मंत्रियों के 8 सीट रखी गयी रिजर्व
विधायक विशन सिंह चुफल, विधायक बंशीधर भगत को किया गया ड्राप, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी नहीं बनाया मंत्री
धामी कैबिनेट में सभी कैबिनेट मंत्री बनेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button