उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022वीडियो

ब्रेकिंग: उत्तराखंड की नई कैबिनेट को लेकर आज बैठक! Video..

धामी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये चेहरे...

उत्तराखंड की नई कैबिनेट को लेकर आज बैठक! CM धामी BJP नेताओं के साथ करेंगे बैठक, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, शैला रानी रावत, किशोर उपाध्याय बन सकते हैं कैबिनेट मिनिस्टर, प्रेमचंद्र अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान, ऋतु खंडूड़ी भी कैबिनेट मंत्री की दौड़ में…

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं अब मंत्रिमंडल के नामों पर सबका ध्यान एकत्रत हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार के नये मंत्रिमंडल में सुबोध उनियाल, धन सिंह समेत कई नाम शामिल हो सकते हैं।

दरअसल, आज शाम मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में सुबोध उनियाल, धन सिंह, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पाण्डेय, मदन कौशिक, ऋतु खंडूरी, किशोर उपाध्याय, सौरभ बहुगुणा के नाम शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार इस नए मंत्रिमंडल में कुछ पुराने मंत्रियों के नामों को हटाया जा सकता है। हालांकि अभी साफ नहीं है कि वो कौन से नाम होंगे लेकिन आज शाम तक इस पर तस्वीर साफ होने की पूरी उम्मीद है।

यह भी देखें वीडियो…

बता दें, सोमवार को विधायक दल की बैठक में खटीमा में चुनाव हारने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया। पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर 23 मार्च को दोपहर 3.30 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

साथ ही कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी। ये शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। शपथ ग्रहण की तैयारियां देहरादून के परेड ग्राउंड पर पहले ही शुरू कर दी गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button