उत्तराखंडमौसम

अपडेट: मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

आज लोगों को मिल सकती है कुछ राहत

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम भी अठखेलियां करता रहता है।उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिस कारण पहाड़ी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन आज लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

बड़ी ख़बर: मंच पर पहुंचे हरक को किस बात पर आया गुस्सा.? खरी-खोटी

इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है। साथ ही राज्य के मैदानी इलाकों के भागों में विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। जिससे देखते हुए मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस ने पांच लोगों को किया पार्टी से निष्कासित

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। वहीं, सुबह के समय कुछ स्थानों में कोहरा रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 1°C रहने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button