उत्तराखंड/-चुनावी रण: कांग्रेस ने दिया एक मौका! डिमांड.. पढ़ें पूरी ख़बर
Uttarakhand / - Election battle: Congress gave a chance! Demand.. read full news

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की राजनीति को लेकर अभी भी प्रयास जारी है। कांग्रेस ने बगावत कर चुनाव लड़ रहे बागियों को मनाने के प्रयास बंद नहीं किए हैं। अभी बागियों के लिए कांग्रेस में लौटने का एक मौका है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने साफ किया कि अभी भी सभी को मनाने के प्रयास चल रहे हैं।
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 14 फरवरी को छुट्टी घोषित! देखिए आदेश
दरअसल, निष्कासन सिर्फ पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि सभी बागियों से अभी भी बात चल रही है। उन्हें साथ लाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी बेहद मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में कांग्र्रेस 50 के करीब सीटें जीत रही है। राज्य में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार दी जाएगी।
एक्सक्लूसिव: BJP ने छः लोगों को छः वर्ष के लिए पार्टी से किया निष्कासित
राज्य की जनता भी कांग्रेस के साथ खड़ी है। ये चुनाव जनता कांग्रेस के लिए लड़ रही है। कांग्र्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिला, युवा, कर्मचारी, किसानों से जुड़े विषयों को शामिल किया है। महिलाओं पर विशेष केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इस चुनाव में बताने के लिए कुछ नहीं है।
Good News: LPG की कीमतों में भारी कटौती! देखिए..
पांच सालों में कुछ काम ही नहीं किया, जिसे चुनाव में जनता के सामने रखा जा सके। जनता भाजपा से सवाल पूछ रही है कि आखिर उसने तीन मुख्यमंत्री क्यों बदले। भाजपा के ये तमाम सीएम फेल रहे हैं। भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट फाइनल हो गई है। सभी प्रत्याशियों से उनकी डिमांड ली जा रही है।