भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष
Former District President of Minority Morcha joined Congress leaving BJP

डोईवाला (आशीष यादव):- डोईवाला में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। भाजपा पार्टी से नाराज चल रहे राजेंद्र सिंह आज आपने समर्थकों के साथ कोंग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कोंग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रत्याशी गौरव सिंह की मौजूदगी में कोंग्रेस जॉइन कर कोंग्रेस प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।
बता दें कि कांग्रेस में सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं की नाराजगी की मुख्य वजह पार्टी द्वारा उनकी अनदेखी रही।
Exculucive: 1 से 9वीं की कक्षाएं खोलने को लेकर नया आदेश जारी
वहीं भाजपा छोड़ कोंग्रेस में शामिल हुवे नेताओं का आरोप है कि, भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालो मे महंगाई बढ़ाकर जनता को लूटने का कार्य किया, और बेरोजगारी बढ़ी। यही वजह रही कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के साथ कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है।