उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

Exculucive: लालकुआं में हरीश रावत ने क्षेत्रवासियों से कही ये अहम बातें

जीवन की अंतिम सांस तक करेंगे क्षेत्र की सेवा हरीश रावत उत्तराखंड और उत्तराखंडियत को किया बचाने का आह्वान।। यह चुनाव लाल कुआं और उत्तराखंड के भविष्य का चुनाव है।। चुनाव जीते तो विधानसभा वासियों को कभी किसी के आगे झुकने नहीं देंगे हरीश रावत।।

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : लालकुआं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा लाल कुआं से विधायक पद के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने आज क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया। वे अंतिम सांस तक क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे उन्होंने कहा कि यदि वह चुनाव जनता के आशीर्वाद से जीतते हैं, तो फिर वे जनता को कभी किसी के आगे झुकने नहीं देंगे।

रुड़की: राजपाल सिंह ने हाथ का साथ छोड़ खिलाया कमल

उन्होंने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र और उत्तराखंड के भविष्य के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस चुनाव जीती है। क्षेत्र के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय चिड़ियाघर अंतर राज्यीय बस अड्डा मिनी स्टेडियम जैसे तमाम विकास कार्यों को अपने शासनकाल में रोक दिया।

ब्रेकिंग: पूर्व CM हरीश रावत ने किया नामांकन! कही ये महत्वपूर्ण बात

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही इन तमाम विकास कार्यों को आगे ले जाएगी। उसके अलावा तमाम भावी योजनाओं का भी जिक्र किया। हरीश रावत ने क्षेत्र के साथ अपने गांव का भी उल्लेख किया। जिसके चलते वे कई बार भावुक भी हो गए उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सिर्फ नफरत फैलाने की राजनीति है। जातिवाद और क्षेत्रवाद का जहर घोलने में भारतीय जनता पार्टी माहिर है, लेकिन कांग्रेस सामाजिक सौहार्द सद्भावना और समरसता की पार्टी है।

उत्तराखंड: परिवर्तन विनोद ही करेगा! वक्त कम है, जितना दम है, लगा दो

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरे देश में एक नया माहौल बनेगा। जिसका असर 2024 के चुनाव में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की हिफाजत के लिए भी कांग्रेस का जीतना बेहद जरूरी है। हरीश रावत ने कहा कि वह हमेशा आप लोगों के बीच उपलब्ध रहेंगे। किसी को भी कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव हरीश रावत का नहीं बल्कि क्षेत्र की महान जनता का चुनाव है।

लालकुआं: पवन चौहान ने कराया निर्दलीय नामांकन

लिहाजा इस चुनाव की कमान अब जनता के हाथों पर है। उन्होंने कहा कि जसपुर से लेकर मुनस्यारी तक और नारसन से लेकर भटवाड़ी तक पूरे उत्तराखंड की लोक परंपराओं लोक संस्कृति को बचाने की आवश्यकता है। जिसके लिए बार-बार उत्तराखंडियत की पैरवी करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत के बचने से गन्ने और मडुवे की मिठास सबको मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गुजरात का समोसा आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में जाता है। उसी प्रकार से अपने मडुवे और अन्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे।

BJP प्रत्याशी डॉ मोहन ने जोश खरोश के साथ किया नामांकन! कही ये बात

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा हरिश चंद्र दुर्गापाल हरेंद्र बोरा सरदार गुरदीप सिंह चेयरमैन लाल चंद्र सिंह कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा गिरधर बम दीपक बतरा प्रमोद कॉलोनी ग्राम प्रधान शंकर जोशी हेमचंद्र दुर्गापाल रमेश जोशी रुकमणी नेगी सीमा पाठक कीर्ति पाठक हरिश्चंद्र हरेंद्र असगोला ललित जोशी उमेश फुलारा रमेश पांडे हेमंत पांडे त्रिलोक सिंह पानू मंटू भाई कमल दानू जीवन कवडवाल गुरदयाल मेहरा हरीश बिसोती मोहन चंद्र कुड़ाई रूप सिंह जीना राजेंद्र सिंह खनवाल एडवोकेट बालम बिष्ट अनिल कुमार सिंह सरस्वती तुलसी बिष्ट विमला जोशी मीना कपिल हेमवती नंदन दुर्गापाल पंकज दुर्गापाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश दुमका कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल किशन सिंह लटवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह नेगी गुरुदयाल मेहरा चंद्रशेखर जोशी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button