उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

Breaking उत्तराखंड: नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ ही वक्त शेष रह गया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट वितरण ने पार्टियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, लेकिन अब तक एक-एक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पाई है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार यानी आज नामांकन की आखिरी तारीख है।

दुःखद: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा! दो की मौत, दो घायल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी तक की जाएगी और नाम वापसी 31 जनवरी तक हो सकेगी। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के तहत राजनीतिक दल और उम्मीदवार आज से अधिकतम 500 लोगों के साथ खुले स्थानों पर जनसभाएं कर सकते हैं।

उत्तराखंड: CM रहते पिता की हार! विजय को मैदान में उतरीं बेटियां

दरअसल चुनाव आयोग ने 22 जनवरी को भौतिक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था। हालांकि आयोग ने 1 फरवरी से अब 500 लोगों तक की सीमा के साथ भौतिक सभाएं करने की अनुमति दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को कुछ राहत दे दी है।

ब्रेकिंग: डोईवाला में बड़ा उलटफेर! बृज भूषण गैरोला बने BJP प्रत्याशी

इसी तरह चुनाव नजदीक आते ही आयोग भी प्रत्याशियों को राहत दे रहा है। उधर केंद्रीय नेताओं के दौरे भी शुरू हो गए हैं। इस कड़ी में भाजपा की तरफ से अमित शाह उत्तराखंड भी पहुंच रहे हैं। लिहाजा अब बढ़ते प्रचार के शोर के बीच प्रत्याशियों को 500 लोगों तक की जनसभाएं करने का मौका मिलने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button