उत्तराखंड

गुलाम नबी आजाद, CDS बिपिन रावत सहित इन 128 लोगों को मिला पद्म अवॉर्ड

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहीं पदम पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जहां यूपी व उत्तराखंड कि कई महान शख्सियतों को केंद्र सरकार ने इन पुरस्कारों से नवाजा है। जिसमें CDS बिपिन रावत का नाम भी शामिल है। इनको को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इसके अलावा वंदना कटारिया, माधुरी बड़थ्वाल और बसंती देवी को भी पदम श्री पुरस्कार दिया जाएगा।

ब्रेकिंग: लैसडाउन से अनुकृति को टिकट मिलने से रघुबीर बिष्ट समर्थक नाराज़

पद्म विभूषण
1. कल्याण सिंह— पद्म विभूषण
2. बिपिन रावत- पद्म विभूषण
3. राधे श्याम खेमका– पद्म विभूषण

पद्म भूषण
1. राशिद खान- पद्म भूषण- कला के क्षेत्र में
2. वसिष्ठ त्रिपाठी – पद्म भूषण– शिक्षा और साहित्य में

पद्मश्री
1. कमालिनी अस्थाना- कला के क्षेत्र में
2. नलिनी अस्थाना- कला के क्षेत्र में
3. शीष राम- कला में
4. शेठ पाल सिंह- कृषि में
5. विद्दा बिंदू सिंह- शिक्षा और साहित्य में
6. शिवानंद- योग में
7. अजय कुमार सोनकार- विज्ञान और तकनीकी में
8. अजिता श्रीवास्तव- कला में
9. कमलाकर त्रिपाठी- मैडिसिन में
उत्तराखंड से पद्म श्री पुरस्कार
1. माधुरी बड़थ्वाल- कला के क्षेत्र में
2. बसंती देवी- कला में
3. वंदना कटारिया- खेल में

ब्रेकिंग: कांग्रेस इन चार सीटों पर बदल सकती है अपने प्रत्याशी: सूत्र

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार काम करने वाले 128 लोगों को पद्म अवार्ड से सम्मानित किया है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत गुलाम नबी आजाद, कल्याण सिंह और प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। गायक सोनू निगम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। सीडीएस रावत को देश ने हेलिकॉप्टर क्रैश में खो दिया था। इसके अलावा बीजेपी नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

ब्रेकिंग: कांग्रेस की सियासत में तीन रावत! एक सस्पेंस खत्म! दूसरा..

पद्म अवार्डों में चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म विभूषण, 107 विशिष्ट लोगों को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य के लिए 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 12 शौर्य चक्र, 3 बार टू सेना पदक (वीरता), 81 सेना पदक (वीरता) और 2 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button