उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

कांग्रेस में भूचाल! रंजीत रावत के आवास पर लगा हुजूम

रामनगर से सतनाम मेहरा की रिपोर्ट: 61 विधानसभा क्षेत्र रामनगर से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत का टिकट घोषित होने के पश्चात स्थानीय कांग्रेस में विरोध के स्वर पनपने लगे हैं। आज ग्राम मोतीपुर स्थित कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरीश रावत रंजीत रावत के घर पर समर्थकों का हुजूम लग गया। उन्होंने एक स्वर में रणजीत रावत से स्वतंत्र रूप एवं निर्दलीय चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि बाहरी प्रत्याशी का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

ब्रेकिंग: उत्तराखंड BJP को झटका! लगी स्तीफे की झड़ी

कॉन्ग्रेस पार्टी द्वारा रामनगर से हरीश रावत को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता आहत हैं। इसी के क्रम में आज भारी संख्या में लोग कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रंजीत रावत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी आलाकमान सीधी पुरजोर वकालत की है, कि वह अपने निर्णय को वापस लेते हुए रणजीत रावत को रामनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित करें अन्यथा वह स्वयं रंजीत रावत को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतार देंगे।

ब्रेकिंग:.तो क्या BJP बची हुई सीटों पर आज करेगी उम्मीदवारों की घोषणा?

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम कांग्रेस प्रदेश महासचिव किशोरी लाल कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश हरबोला ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश मालधन चोड, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण देशबंधु सिंह रावत ,महिला मोर्चा प्रदेश सचिव हरिप्रिया सती ,नगर पालिका सभासद विमला आर्य ,ओम प्रकाश आर्यवंशी, नरेश कालिया ,अनिल अग्रवाल खुलासा ,अतुल अग्रवाल, प्रेम जैन, दीवान कटारिया ,सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button