उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

उत्तराखंड: इन सीटों पर कांग्रेस हाईकमान को सर्दी में छूटे पसीने! क्लियर

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी तो हुई, लेकिन कईयों की उम्मीदों पर फिरा पानी

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 22 नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, तो उसे लिस्ट जारी करना बाकी है, कांग्रेस के समर्थक दूसरी लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दलों को टिकट दिया जा चुका है उन्होंने नामांकन भी शुरू कर दिया है।

Exclusive: दिल्ली से लौटे कांग्रेस के दिग्गज! उत्तराखंड चुनाव पर फोकस

आपको बता दें कि बीजेपी के बाद कांग्रेस भी अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है, बाकी 17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने साफ किया है कि जल्द ही 17 प्रत्याशियों की सूची जारी होने जा रही है। आज शाम को सीईसी की बैठक होनी है, उसमें सारी सीटें क्लियर हो जाएंगी।

ब्रेकिंग: सर्द मौसम में बढ़ी सियासी गर्मी! हरक को उमेश ने दी शुभकामनाएं

वहीं, कांग्रेस पार्टी में टिकट ना मिलने से कई दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। जिस पर प्रीतम सिंह का कहना है कि यह स्वाभाविक बात है और यह लोकतंत्र में होता रहता है। अगर एक सीट पर कई दावेदार होते हैं तो सबको टिकट दे पाना असंभव होता है। ऐसे में बहुत सारे लोग पार्टी के आलाकमान के निर्णय को स्वीकार करते हैं, लेकिन कुछ लोग टिकट ना मिलने पर अपनी क्षणिक नाराजगी भी व्यक्त करते हैं।

चुनावी रण 2022 में फिर छलक उठा 2016 का दर्द! हरदा ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की नाराजगी है, उस नाराजगी को पार्टी की ओर से दूर किया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार देर रात कांग्रेस ने 53 नामों की घोषणा की थी। जबकि, अभी 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किया है। उधर, प्रत्याशियों की सूची बाहर आते ही तमाम सीटों पर बगावत के सुर भी उठने लगे। पौड़ी, घनसाली, रुद्रप्रयाग, यमुनोत्री जैसी विधानसभाओं में बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं।

वाह राजनीति! BJP में खुलेआम बगावत!कहीं पार्टी की न निकाल दे आफ़त

वहीं, यमुनोत्री विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से टिकट की घोषणा होते ही बगावत खुलकर सामने आ गई है। टिकट के दावेदार कांग्रेस नेता संजय डोभाल ने अपने पदों से त्यागपत्र देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में प्रीतम सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नाराज दावेदारों को पार्टी की ओर से जल्द मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button