उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

Breaking: उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट! हरदा यहां से लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक हैं ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है तो वही कांग्रेस के समर्थक दूसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। जी हां कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों पर डालिए एक नजर

कोरोना अपडेट: उत्तराखंड प्रदेश आज मिले 3064 संक्रमित! 11की मौत

उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर लगभग सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है हालांकि बीते दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 53 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तो वहीं, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस ने 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची तय कर दी है।

ब्रेकिंग: सर्द मौसम में बढ़ी सियासी गर्मी! हरक को उमेश ने दी शुभकामनाएं

सूत्रों के अनुसार के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची जारी है।

इन विधानसभा सीटों से होंगे ये उम्मीदवार
डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
रामनगर – हरीश रावत
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ0 महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button