उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी! हरक और अनुकृति को नहीं मिली जगह

हरदा को लेकर संशय बरकरार

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं, तो वही भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, तो दूसरी ओर काफी इंतजार के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि कांग्रेस समर्थकों को काफी इंतजार करना पड़ा।

आखिरकार कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जानिए कांग्रेस में किन चेहरों पर मोहर लगाई है। उत्तराखंड विधासनभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 53 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए है। नई दिल्ली में शनिवार 22 जनवरी देर रात को पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है, उसमें हरीश रावत का नाम नहीं है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का नाम जरूर पहली लिस्ट में शामिल है। गणेश गोदियाल को पौड़ी जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। घोषित सूची में पार्टी के सभी नौ सिटिंग विधायकों को जगह दी है। खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। पहली सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

मौसम की कहानी.कहीं बर्फ़ कहीं पानी! मसूरी में गिरने लगीं बर्फ की फाहें

वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को उनकी परंपरागत सीट चकराता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को जागेश्वर, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर तो उनके पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी की दिग्गज नेता रहीं दिवंगत इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को हल्द्वानी से प्रत्याशी बनाया गया है।

ऋषिकेश: जब ली पुलिस ने कार की तलाशी तो हो गई सन्न

पहली सूची में बीजेपी से निकालने बाद कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत का नाम भी शामिल नहीं है। हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को भी कांग्रेस ने पहली सूची में जगह नहीं दी है। हालांकि जिस लैंसडाउन सीट से अनुकृति गुसाईं लड़ना चाहती है, उस सीट से पार्टी ने अभी किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस दूसरी लिस्ट में अनुकृति गुसाईं का नाम शामिल कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button