
नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा ने लिस्ट जारी कर दी है। अब कांग्रेस प्रत्याशियोंकी लिस्ट का इंतजार है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे कांग्रेस की लिस्ट को लेकर धड़कन तेज हो रही है। कांग्रेस के सभी साथी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कांग्रेस सूत्रों से माना जा रहा है कि आज शाम तक कांग्रेस की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
ब्रेकिंग: UKD ने 11 सीटों पर किए अपने प्रत्याशी घोषित! देखिए
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुगबुगाहट तेज है। 55 सीटों पर लगभग उम्मीदवारों का नाम तय हो चुका है आज कांग्रेस की पहली सूची पर सभी की नजर रहेगी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस किसी भी समय अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि शुक्रवार को ही कांग्रेस में औपचारिक तौर पर शामिल हुए हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गोसाईं चुनाव मैदान में कांग्रेस के टिकट पर उतर सकती हैं। कांग्रेस में कई नेता अपने परिजनों के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए भी पार्टी ने एक फॉर्मूला तय करने की कोशिश बनाई है।
ब्रेकिंग: पंजाब बम ब्लास्ट के आंतकियों को शरण देने वाले 4 आरोपी उत्तराखण्ड से गिरफ्तार
इसके अलावा यह भी बड़ी खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर भी कांग्रेस ने विचार किया है। उत्तराखंड के उम्मीदवारों के नाम घोषित करने के सिलसिले में शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की जो बैठक हुई, उसमें पार्टी ने कुछ बिंदुओं पर सहमति बनाने की कवायद की।
बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तराखंड कांग्रेस के लिए ‘एक परिवार एक टिकट’ की पॉलिसी पर पार्टी ने सहमति बना ली। इसका असर इस तरह से होगा कि बीजेपी से निष्कासित किए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गोसाईं चुनाव मैदान में होंगी। अभी उनकी सीट को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। टिकटों की लिस्ट फाइनल करने को लेकर कहा जा रहा है कि समिति ने करीब 60 नामों पर सहमति बना ली है।
सतर्क: मौसम की कहानी..कहीं बर्फ, कहीं पानी! बारिश-बर्फबारी का अंदेशा
हालांकि हरीश रावत के चुनाव पर फैसला आलाकमान को लेना है। कल की बैठक में ये भी सुझाव दिया गया था कि हरीश रावत चुनाव लड़ने के बजाय चुनाव लड़वाएं। इधर, रामनगर की सीट से हरीश रावत के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस में भितरघात का डर है। इन तमाम बिंदुओं और सुझावों पर अंतिम फैसला आलाकमान ही लेगा।