राजनीति: खटीमा में धामी का होगा धमाल! नरेंद्रनगर में फिर सुबोध उनियाल
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो चुकी है। प्रदेश में कुल 70 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। यहां 14 फरवरी को सभी सीटों पर मतदान किया जाएगा और 10 मार्च को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 59 उम्मीदवारों का नाम है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से चुनाव में उतारा गया है।
ब्रेकिंग: कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल! इन सीटों पर फंसा पेंच
तो वहीं नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 59 में से 15 ब्राह्मण चेहरों और 3 बनिया चेहरों को टिकट दिया है। बताया गया कि दस विधायकों के टिकट कटे हैं और चार आध्यात्मिक नेताओं को टिकट दिया गया है।
ब्रेकिंग: BJP-कांग्रेस के बीच झूल रहे हरक! बोले आज तय करूंगा चुनाव
आपको बता दें कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो चुकी है। प्रदेश में कुल 70 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। यहां 14 फरवरी को सभी सीटों पर मतदान किया जाएगा और 10 मार्च को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
Politics…तो इसलिए 11 सीटों पर कड़क ठंड में BJP को छूटे पसीने
आपको बता दें सुबोध उनियाल उत्तराखंड के बड़े राजनीतिक चेहरों में से एक हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए हर पार्टी, हर कैंडिडेट ने कमर कस ली है। उत्तराखंड की नरेंद्रनगर सीट पर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सुबोध उनियाल ने जीत हासिल की थी।
राजनीति: इधर कुआं उधर खाई! ना इधर के रहे ना उधर के हरक
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले पांच सालों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए खेती की सहायक गतिविधियों से रोजगार बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं। पांच वर्षों में उत्तराखंड ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।
ब्रेकिंग उत्तराखंड: त्रिवेंद्र को कांग्रेस का खुला पत्र! हरक पर BJP का ट्वीट
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार पांच सालों की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा जा रहा है।