
उत्तरकाशी।।जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा का टिकट मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जगह जगह फूलमालाओ के साथ स्वागत किया। सुबह से ही जगह जगह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यमुनोत्री विधानसभा से प्रत्याशी केदार सिंह रावत का इंतजार कर रहे थे।
उत्तराखंड: खाई में गिरी बारातियों से भरी बस! मातम में बदली खुशियां
आज चिन्याली सोड़ में केदार रावत पहले मन्दिर गए और उसके बाद अपना जन संपर्क अभियान डोर टू डोर शुरु किया। इस विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओ में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। वंही इस मौके पर केदार सिंह रावत ने कहा की सभी नाराज दावेदारों को मना लिया जाएगा। सभी एक भावना के साथ मिलकर पार्टी के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेगे और जरूर जीत हासिल करेंगे। आज केदार सिंह रावत ने गागा घाटी के चिन्यालि सोड जुरंगा बाणगांव आदि में क्षेत्र भ्रमण किया।।



