उत्तराखंडराजनीतिवीडियो

ब्रेकिंग: आज हर सीट पर BJP तैयार करेगी तीन पैनलों के नाम

देहरादून/ स्टेट न्यूज़ UK: उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, प्रदेश भाजपा शनिवार को 70 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल तैयार कर देगी। हर सीट पर पार्टी 3 नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। इसके लिए शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठकें होंगी।

ब्रेकिंग: सुगबुगाहट तेज़! EX CM त्रिवेन्द्र के दर पर BJP विधायकों की दस्तक!

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, सभी चुनाव क्षेत्रों से पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में चुनाव क्षेत्रों से लाए गए नामों की पेटी खोली गई।

सावधान: मौसम विभाग ने प्रदेश में जारी किया येलो अलर्ट 

वरिष्ठ नेताओं के बीच इन नामों पर गहन मंथन हुआ। शनिवार को कोरग्रुप के सामने ये सभी नाम रखे जाएंगे और दावेदारों की जीत की संभावना की मेरिट पर तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।

देहरादून: युवकों ने अपहरण कर कब्रिस्तान में युवती से किया दुष्कर्म

सुबह 11 बजे से कोर ग्रुप की बैठक शुरू होगी और फिर 1 बजे से चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, दोनों बैठकों में नामों का पैनल तैयार करने के बाद इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड तीन नामों के पैनल पर विचार करने के बाद ही घोषणा करेगा।

यह भी देखें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button