
जोशीमठ से विनय की रिपोर्ट: तहसील प्रशासन व पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने मास्क ना पहनने पर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने नगर पालिका की संयुक्त टीम के साथ जोशीमठ मुख्य बाजार में बिना मास्क पहने राहगीरों के चालान काटे। बाजार मे लगे पोस्टरों को भी प्रशासन ने हटाए।
चुनावी बिगुल: 5 राज्यों में आचार संहिता लागू! जानिए मतदान की तारीख
प्रशासन ने मास्क ना पहनने वाले लोगों को चालान काटने के साथ ही मास्क पहनने की हिदायत दी है। उप जिला अधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया की कोविड की नई गाइडलाइन के अनुसार जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिस के अनुरूप नगर में बिना मास के घूम रहे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान 25 लोगों से दंड वसूला गया कहा की यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
ब्रेकिंग: आसमानी कहर! यहां एक घर की छत पर गिरी आकाशीय बिजली
अभी तक जिले में नहीं हुई है संक्रमितो की पुष्टि
उल्लेखनीय है कि सीमांत जनपद चमोली में अभी तक कोरोना संक्रमितो की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रशासन सजगता के साथ लोगों को कोरोना से बचने की जानकारियां दे रहा है। प्रशासन द्वारा शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ मांस पहनने की हिदायत दी जा रही है ताकि आने वाले समय में भी सीमांत जिले में कोरोना अपने पाव न पसार सके।