
डोईवाला (आशीष यादव):- आज डोईवाला विधानसभा अंतर्गत कुड़कावाला में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने करोड़ों की पेयजल व सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी तमाम महिलाओं व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महिलाएं भाजपा के साथ है। और आज भी सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। और महिलाओं का आशीर्वाद आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनाने में पूर्ण रूप से रहेगा l
कार्यक्रम मे पूर्व राज्य मंत्री करण बोरा, वर्षा वर्मा, नगीना रानी, दीप्ति रावत, ममता नयाल, आशा सेमवाल, अल्पना प्रजापति, आरती लखेडा, शशी नेगी, माया अधिकारी, अर्चना कौशल, पूनम तोमर, विनय कंडवाल, राजकुमार, विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे