उत्तराखंड

ब्रेकिंग: राजभवन में सूचना आयुक्तों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह( से नि ) ने बुधवार को राजभवन में अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा  विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलवाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा  विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ब्रेकिंग: दिल्ली पहुंचे मंत्री हरक! क्या ज्वाइन करेंगे कांग्रेस, या कमल में खिले

नई दिल्ली निवासी विपिन चन्द्र एवं देहरादून के एडवोकेट विवेक शर्मा को सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। अनिल चंद्र पुनेठा 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो मूल रूप से उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट के रहने वाले हैं। पुनेठा की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट से ही हुई है।

दरअसल,  यहां कक्षा सात तक उन्होंने पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद में उन्होंने मुजफ्फरनगर और हरिद्वार में भी आगे की पढ़ाई की। वहीं, अब पुनेठा की नियुक्ति उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में हुई है।

दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका आईएएस में चयन हो गया। उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के तौर पर अपनी सेवा शुरू की। पुनेठा आंध्र प्रदेश में चीफ कमिश्नर ऑफ लैंड एडमिनिस्ट्रेशन के पद पर कार्यरत रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button