उत्तराखंडराजनीति

विजय संकल्प यात्रा का काठगोदाम में BJP कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हल्द्वानी से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर हल्द्वानी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखने को मिला जहां विजय संकल्प यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया , तो वहीं विजय संकल्प यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार रैली निकाली।

मौसम अपडेट: उत्तराखंड प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना

वहीं यात्रा को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता और हल्द्वानी विधानसभा में दावेदारी कर रहें प्रमोद तोलिया कहना है कि विजय संकल्प यात्रा को जिस तरीक़े से लोगों का अपार सहयोग और आर्शीवाद मिल रहा है। उससे आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 60 से अधिक सीटों को जीतने जा रही है उनका कहना है उन्होंने हल्द्वानी विधानसभा से दावेदारी की है। पार्टी हाईकमान जिसे टिकट देंगी उसे भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिलकर चुनाव लड़ाएंगे।

बता दें कि 30 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी में आयोजित होने जा रही जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं भव्य तैयारियों में लगे हुए है, तो वहीं दौरे को लेकर भाजपा के लोग घर घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे है। वहीं दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button