
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के बंपर ट्रांसफर किए गए हैं। जिसके आदेश जारी किए हैं। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा देहरादून मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम से लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर चिकित्सकों को बदला गया है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न चिकित्सकों के तबादलों के क्रम में डॉ अविनाश खन्ना वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी का स्थानांतरण प्रभारी मुख्य नगर स्वास्थ अधिकारी नगर निगम देहरादून के लिए किया गया।
उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में मुख्य बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डी पी जोशी का तबादला जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में किया गया है। पौड़ी के खिरसू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिक डॉक्टर गंभीर सिंह को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर स्थानांतरित किया गया है।
अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अयोध्या प्रसाद का स्थानांतरण टीवी चिकित्सालय देहरादून में किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक स्वास्थ्य केंद्र अल्मोड़ा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तपन शर्मा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए कार्ययालय ज्ञापन देखें।….