उत्तराखंड

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट! 4 दिन तक शीतलहर की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ठंड बढ़ने के साथ ही पर्वतीय इलाकों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: IAS ओम प्रकाश को मुख्य स्थानिक आयुक्त पद से भी हटाया

इसके साथ ही प्रदेश में शीतलहर की वजह से ठंड में इजाफा हो गया है और कहीं-कहीं पाला पड़ने का भी अंदेशा जताया गया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह चल रही शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी. ठंड बढ़ने से सुबह सैर पर निकलने वाले घरों से नहीं निकल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: सुर्खियां बटोर रहा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ये पोस्टर 

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए राज्य में शीतलहर की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं आने, धुंध और पाला पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि, शीतलहर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है। इसे देखते हुए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: विस चुनाव के दौरान पेड न्यूज़ पर रहेगी कड़ी नज़र

शीतलहर के दौरान सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ने की संभावना के चलते सामान्य जनजीवन में असर पड़ने की संभावना है। इस दौरान मैदानी व पर्वतीय इलाकों में रात को पाला पड़ने से ठंड बढ़ेगी और पहाड़ की पाला गिरने वाली ढलानों में वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:ब्रेकिंग: राज्य आंदोलनकारियों को सरकार का तोहफा! आदेश जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा. इसके साथ ही कुछ स्थानों में गरज के साथ बादल विकसित होने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा. वहीं आज मसूरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा.

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान! पढ़ें पूरी खबर

मौसम विभाग ने सभी जिलों को शीत लहर व पाला पड़ने की स्थिति में एहतियात बरतने को कहा है। राज्य में शुक्रवार को सबसे कम तापमान रानीचौरी में माइनस 2.7, मुक्तेश्वर में 0.2, मसूरी 0.9, पिथौरागढ़ 0.9, नई टिहरी 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button