ब्रेकिंग: शासन ने उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए जारी किए आदेश! जानें पद

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी संवर्ग के 1521 और उपनिरीक्षक के 197 पदों पर भर्ती के लिए शासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। जल्द ही इन पदों की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: उत्तराखंड में दो पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी! आदेश
आपको बता दें कि पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल भर्ती के सितंबर महीने और दारोगाओं की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया था। दरअसल उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी संवर्ग के 1521 एवं उपनिरीक्षक/गुलनायक संवर्ग के 197 पदों पर भर्ती किये जाने हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है। शीघ्र ही इन पदों की विज्ञप्ति जारी होगी।
यह भी पढ़ें: जानिए दुनिया में पहले कौन आया? अंडा या मुर्गी! वैज्ञानिकों को मिला सबूत
पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून के पत्रांक डीजी-7-29-2019 (2) दिनांक 27.09.2021 एवं पत्रांक डीजी-1 201 / 2021 (3). दिनांक 02.12.2021 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षी एवं उपनिरीक्षक / गुल्मनायक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु उत्तराखण्डअधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन प्रेषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: 20 सालों से कांग्रेस में रहे पूर्व प्रदेश सचिव ने समर्थकों संग जॉइन की BJP
2 अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि सम्यक् विचारोपरान्त उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के कुल 1521 एवं उपनिरीक्षक / गुल्मनायक के कुल 197 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है। कृपया तदनुसार अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।