उत्तराखंड

बिना कागजात के अवैध रूप से रेता-पत्थर ले जा रहे दो टिप्पर वाहन सीज 

पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट : पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा, के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 09.12.2021 को उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी पनार द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK04CA- 1081, टिप्पर में चालक संतोष कुमार बोरा पुत्र गोपाल सिंह बोरा निवासी खिरमाण्डे गंगोलीहाट जनपद पिथौरागढ़ द्वारा बिना कागजात के अवैध रूप से रेता परिवहन करने पर धारा- 4/21 खान एवं खनन अधि0 के अन्तर्गत वाहन को सीज किया गया।

इसी क्रम में आज दिनाँक- 10/12/2021 को उ0नि0 पवन जोशी, चौकी प्रभारी चण्डाक द्वारा शनि मंदिर के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK05CA- 0570, टिप्पर में चालक सुन्दर राम पुत्र कल्याण राम द्वारा बिना रमन्ना के अवैध पत्थर परिवहन करने पर धारा- 4/21 खान एवं खनन अधि0 के अन्तर्गत वाहन को सीज किया गया।

पुलिस टीम
थाना गंगोलीहाट
1. उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह
2. कानि० विनोद कुमार

कोतवाली पिथौरागढ़
1. उ0नि0 पवन जोशी
2. कानि0 दीपक पंत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button