उत्तराखंड

ब्रेकिंग: चुनाव से पहले CM धामी ने इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी! जानें..

देहरादून:  उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन नेताओं की तैनाती की है। उत्तराखंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने के बाद अब उत्तराखंड के सीएम ने भी दलित कार्ड खेला।

दरअसल,  दलित नेता की कमी को पूरी करने के लिए उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव से पहले तीन दायित्वधारी नियुक्त किए हैं। इसके तहत अनुसूचित जाति आयोग में तीन सदस्यों के रूप में मोहन प्रसाद महर, श्यामल कुमार और राजेंद्र प्रसाद टम्टा को नामित कर दिया। किए गए हैं।

सचिव अमित नेगी ने  इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया कि नामित व्यक्तियों को उनके कर्तव्य, दायित्व, अधिकारों और सेवा अवधि के बारे में संबंधित प्रशासकीय विभाग समाज कल्याण की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पास थी। आर्य कुछ समय पूर्व भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं।

समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास ही है। अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य के पदों पर नियुक्ति में दोनों मंडलों गढ़वाल व कुमाऊं को साधने की कोशिश की गई है। सरकार ने चुनाव से ठीक पहले यह कदम उठाया है। यही वजह है कि दायित्व वितरण के इस आदेश को धामी सरकार के पूर्व मंत्री आर्य की रणनीतिक काट के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button