ब्रेकिंग: चुनावी समर! देवभूमि में नड्डा और शाह का दौरा तय

देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के लिए प्रत्याशी वो सब कुछ कर रहे हैं जिससे उनके मतदाता प्रभावित हों। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टियों ने नामांकन करने के बाद प्रत्याशियों ने अपने प्रचार के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया है। इस बार प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अपने-अपने अंदाज में जनता के बीच पहुंच रहे हैं। कांग्रेस-भाजपा या अन्य किसी भी दल की पार्टी अपने बड़े नेताओं के कार्यक्रमों को लेकर उत्तराखंड में कसरत कर रही है। चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारने के बाद अब सियासी दलों की ओर से चुनावी वायदों की बयार बहने लगी है।
ब्रेकिंग: प्रदेश में सर्दी का सितम जारी! बर्फबारी-ओलावृष्टि की संभावना
उत्तराखंड के चुनावी समर में भाजपा मंगलवार से अपने स्टार प्रचारकों को उतारने जा रही है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। तीन फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और चार फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गढ़वाल और कुमाऊं में चुनावी सभाएं और डोर टु डोर प्रचार करेंगे।
बड़ी ख़बर: कांग्रेस ने शूरवीर सिंह सजवाण को दी बड़ी जिम्मेदारी
पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के डोर टु डोर कार्यक्रम में भाग लेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर हल्द्वानी में प्रचार का आगाज करेंगे। वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर टु डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे।
Breaking देहरादून: इन 24 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम! देखिए
तीन फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी में सुबह जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टु डोर प्रचार में भाग लेंगे। दोपहर को वह रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टु डोर प्रचार अभियान में भाग लेंगे। अमित शाह चार फरवरी को पिथौरागढ़ में जनसभा करेंगे। इसके बाद तीन बजे उनकी नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा होगी। इस दौरान वह डोर टु डोर प्रचार करेंगे।