
देहरादून/संपादक शगुफता परवीन: आज हम आपको एक ऐसे कैलेंडर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपने ना कभी देखा होगा ना सुना होगा! जी हां अब तक आपने 12 महीनों का ही कैलेंडर देखा होगा, लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे 12 नहीं 13 महीनों का कैलेंडर! देखिए स्पेशल रिपोर्ट…
राजपुर रोड विधानसभा से समाजसेवी संजय कनौजिया ने एक विशेष कैलेंडर छपवाया है। जिसे देख आपको भी अचरज होगा। जी हां समाजसेवी संजय कनौजिया ने इस स्पेशल कैलेंडर में 12 नहीं बल्कि 13 महीने का कैलेंडर छपवाया है। आप देश के किसी भी कोने में विश्व में चले जाएंगे, लेकिन आपको इस प्रकार का कलैंडर नहीं मिलेगा!
जी हां क्योंकि कहीं भी आप देखेंगे तो 12 महीनों का ही कलैंडर आप देख पाएंगे, लेकिन यहां 13 महीनों का कलैंडर घोषित किया गया है. यह कैलेंडर जनवरी फरवरी-मार्च अप्रैल मई-जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर नवंबर दिसंबर यानी 12 महीनों का है, लेकिन इन 12 महीनों के एक 1 महीने में 28 दिन का यह कैलेंडर है।
इसके अलावा इसमें एक महीना और बढ़ाया गया है जो मोदी मंथ कैलेंडर है। 12 महीनों का यह कैलेंडर 28 दिन का है। हर 1 महीने में 28 दिन का यह कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें खास बात यह है कि जो 13 महीने का कैलेंडर है वह ‘मोदी मंथ’ कैलेंडर है। आप इस कैलेंडर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस कैलेंडर में महंगाई लूट की छूट आमदनी जैसा स्पेशल कलैंडर है। तो देखिए यह स्पेशल कैलेंडर…. और सुनिए क्या कहना है समाजसेवी संजय कनौजिया का…