उत्तराखंड
विश्व जल दिवस पर किंन संस्था ने चलाया प्रकृतिक जल स्रोतों का सफाई अभियान

रिपोर्टर,,, सतीश कुमार मसूरी: पहाड़ो की रानी मसूरी में विश्व जल दिवस के अवसर पर कींन संस्था व नगर पालिका ने यहाँ नाला पानी रोड व जे पी मार्ग पर प्रकृतिक जल स्रोतों को साफ करने के लिये आज 22 मार्च विश्व जल दिवस पर अभियान चलाया जिसमे बड़ी संख्या में कींन से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
वहीं नगर पालिका के सभासद सुरेश थपलियाल ने भी कींन के लोगो के साथ मिलकर इस कार्य को अंजाम दिया। बतातें चलें कि कींन संस्था पिछले कई वर्षों से पालिका की मदद से स्वछता अभियान चला रही है। आज भी इस वार्ड के सभासद सुरेश थपलियाल ने भी अपना योगदान दिया। इस अभियान में कींन के अशोक कुमार ओ मैनेजर सुपर वाइजर विक्रम ,अजीत, सुभम ,स्वेता ,पूनम ,मदन किरपाल ,शामिल रहे।