उत्तराखंड
डोईवाला: आत्माराम सैनी के सेवानिवृत्त होने पर तहसील कर्मचारियो ने दी
डोईवाला तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक आत्माराम सैनी के सेवानिवृत्त होने पर तहसील कर्मचारियो ने दी विदाई

डोईवाला- (आशीष यादव): डोईवाला तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक आत्माराम सैनी के सेवानिवृत्त होने पर तहसील कर्मचारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा सैनी द्वारा तहसील में आमजन के लिए सराहनीय कार्य किए गए। इसके साथ ही कर्मचारियों के हितों की आवाज उठाई गई। जिसके लिए तहसील स्टाफ ने उनका आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल मनोज मिश्रा, मदन सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल जयपाल सिंह रावत, संगत सिंह सैनी, हीरा सिंह बिष्ट, रवि कांन्त, आरके गांगुली, गंगा प्रसाद, सोनिया व उनके परिजन मौजूद रहे।