
देहरादून अपडेट: विधानसभा चुनाव से भाजपा प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया। प्रदेश कार्यसमिति में 44 नए चेहरों को जगह मिली है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार लिस्ट जारी हुई।प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने पत्र जारी किया। 44 भाजपा नेताओं को प्रदेश संगठन में बड़ी नई जिम्मेदारी मिली है। भाजपा नेता एंव पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने।