उत्तराखंडधर्म-संस्कृतिवीडियो

चंद्र दर्शन में हुई दिक्कत तो ऐसे खोला व्रत! की प्रार्थना

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी-पति की लंबी उम्र  के लिए सुहागिन करवा चौथ का व्रत रखा है। आज चांद की खास बात यह है कि यह रोहिणी नक्षत्र और वरियान योग में निकला। जिसे देखकर महिलाओं ने अपना व्रत खोला।

चांद देखने की बात करें तो आज देश के कई हिस्सों में बादल और बारिश होने करे कारण चंद्रमा देखने में परेशानी हुई। ऐसे में कई लोगों ने चंद्रमा की फोटो या वीडियो देखकर व्रत खोला।

यह देखें

करवाचौथ का व्रत सुहागिन स्त्रीयो के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है और दिन भर बिना पानी का घुट पिए मां पार्वती की आराधना करती है। जनपद पौड़ी में भी आज महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा व मां पार्वती से अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।

मान्यता है कि इस दिन जो भी महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना मां पार्वती से करती हैं उन्हें मां पार्वती सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद देती है। लेकिन सुहागिन महिलाएं बिना पानी का घुट पिए अपना पूरा दिन व्यतीत करती है। और शाम को चंद्र दर्शन के बाद ही अपना बर्थ पति के हाथों से खुलवाती है जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

यहां परंपरा कई सालों से लगातार चली आ रही है इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं संकट चौथ का व्रत करवा चौथ के व्रत की तर्ज पर रखा करती थी मगर धीरे-धीरे परंपरा में हो रहे बदलाव के मद्देनजर अब पहाड़ी इलाकों में भी करवा चौथ का व्रत महिलाएं रखने लगी है। इसे पहले यह ब्रत केवल मैदानी इलाकों की महिला ही रखा करती थी।

अगर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण चांद नहीं दिख पाता है या फिर बादलों और बारिश के कारण चांद दिखने में परेशानी होती है तो महिलाओं को पंचांग के समय के अनुसार चांद का समय देख कर पूर्व दिशा की तरफ चंद्रमा का ध्यान कर व्रत खोलना चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार इसे किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं माना जाता, क्योंकि चंद्रमा का समय पर उदय तो हो गया होता है, बस बादलों या किसी और कारण से चंद्रमा के दर्शन नहीं हो पाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button