उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड: 2022 में कांग्रेस सरकार की वापसी के दिए संकेत: विजय चंद्रा

Uttarakhand: Signs given for the return of Congress government in 2022: Vijay Chandra

उत्तराखंड: 2022 में कांग्रेस सरकार की वापसी के दिए संकेत: विधानसभा प्रभारी विजय चंद्रा

लालकुआ कांग्रेस के बरिष्ठ नेता एंव विधानसभा प्रभारी विजय चंद्रा ने कहा कि यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर हुई है उनकी कांग्रेस में वापसी ने उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस सरकार की वापसी के संकेत दे दिए हैं।

यहां आपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआ विधानसभा प्रभारी विजय चंद्रा ने कहा कि यशपाल आर्य राज्य के बड़े दलित चेहरा हैं वह उत्तराखंड कांग्रेस में दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहने के अलावा दो बार राज्य में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं एक बार विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य जैसे बड़े दलित नेता की घर वापसी करना उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की 2022 की वापसी की गारंटी पर मुहर लगाती है भाजपा की जन विरोधी नीतियों और बार-बार दलबदल करवा कर सत्ता हासिल करने के मंसूबों को जनता अच्छी तरह भांप चुकी है।

इसका आभास समय रहते यशपाल आर्य को हो चुका था और उन्होंने सही समय पर सही फैसला ले कर उन्होंने भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य व संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी पर राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों में खुशी है उन्होंने कहा कि प्रदेश का दलित समाज भी अपने आपको उनके आने से गर्व महसूस कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button